शाहपुर: बोह मलबे से एक और शव बरामद, चौथे दिन भी जारी तलाशी अभियान

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा की रुलेहड़ पंचायत में सोमवार को भारी बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा में 15 लोग लापता हो गए थे। इनमें से पांच लोगों को उसी दिन सुरक्षित निकाल लिया गया था। जबकि 10 लोग मलबे में दब गए थे। गुरुवार को एक शव और मिला है।

मृतक की पहचान सुभाष चंद (75) के रूप में हुई है। जबकि एक अभी लापता है। इससे पहले 13 जुलाई को सुभाष चंद के बेटे शिव प्रसाद (30) का शव बरामद हुआ था। मंगलवार को पांच और बुधवार को तीन शव निकाले गए थे। एनडीआरएफ का तलाशी अभियान चौथे दिन भी जारी रहा।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि अब तक शाहपुर उपमंडल के बोह में पांच लोगों को सकुशल निकाला गया है जबकि नौ की मौत हो चुकी है और अभी भी एक व्यकित लापता है उनको ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, होम गाडर््स, पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से फौरी राहत देने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटें आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन तथा राहत कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को खड्डों, नदियों तथा नालों के किनारे नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं इसके साथ ही मौसम के पूर्वानुमान के बारे में भी नियमित तौर पर जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर आपदा कार्य आरंभ किए जा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...