रैत, नितिश पठानियां
रैत्त काँग्रेस कार्यलय में सोमवार 15-02-2021 को दोपहर 2 बजे महिला ब्लॉक् काँग्रेस शाहपुर की अध्यक्ष नीना ठाकुर की अध्यक्षता में शाहपुर नगर पंचायत काँग्रेस समर्थित पार्षदों का आयोजित सम्मान समारोह में बिशेष रूप से प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने महिला ब्लॉक् काँग्रेस के कार्यक्रम में शाहपुर की नगर पंचायत की नवनिर्वाचित पार्षद किरण कौशल ओर उषा शर्मा को काँग्रेस कार्यलय में शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया ।महिला ब्लॉक् काँग्रेस की सभी महिला सदस्यों ने दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों को हार पहनाकर स्वागत किया।
पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों को शाहपुर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पार्षदों को अपना जनमत दिया है।शाहपुर नगर पंचायत को लगभग दो महीने बने हुए हो गए है लेकिन अभी तक नगर पंचायत के कार्यलय में नगर पंचायत में कर्मचारियों के पद नही भरे है।पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,अर्बन डिवेलपमेंट मंत्री सुरेश भारद्वाज ओर जिलाधीश महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि शाहपुर नगर पंचायत को सुचारू रूप से चलाने और जनता के विकास कार्यो को करने के लिए नगर पंचायत की कमियों को पूरा किया जाए ताकि चुने हुए पार्षद जनता की उमीदो पर खरा उतर सके।काँग्रेस समर्थित नगर पंचायत शाहपुर में चुने हुए पार्षदों के साथ शाहपुर के विकास को आगे ले जाने के लिए काँग्रेस पार्टी हरदम साथ खड़ी है।पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में हुए पंचायत, समिति,जिलापरिषद के चुनावों में जनता ने कांग्रेस समर्थित चेहरों को 80% चुन कर काँग्रेस पार्टी के विकास को देख चुन कर भेजा है।काँग्रेस पार्टी हमेशा विकास करवाने में विस्बास रखती है।
पठानिया ने कहा कि 8 मार्च को महिला कांग्रेस के दिवस पर महिला सम्मेलन किया जाएगा जिसमे विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान,उप प्रधान,वार्डपंच,पंचायत समिति ओर जिला परिषद सदस्यों को काँग्रेस पार्टी सम्मानित करेगी।इस मौके पर सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, मीना शर्मा,रीना पठानिया,कुसम लता,राजेश्वरी देवी,सुषमा देवी,उर्मिला राणा,नम्रता चम्बयाल, सरोशी परमार,कोमल,शोभना देवी,उपमा देवी,पुष्पा देवी,सुरेशो देवी,चन्द्र किरण लता,नीना सैनी,वीना चौधरी,फरीदा, मीनाक्षी देवी,बिनता देवी अन्य सम्मानीय महिलाएं मौजूद थी।