शाहपुर: दरगेला के रविंद्र कुमार (इन्द्रू) एक महीने से लापता

--Advertisement--

Image

नहीं पता लग रहा कोई सुराग, परिजनों का रो – रो के बुरा हाल 

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ती दरगेला पंचायत के वार्ड न चार के रहने वाले रविंद्र कुमार उर्फ़ (इन्द्रू) एक महीने से लापता है। जिससे की उन के परिवार का रो – रो के बुरा हाल है।

मामले को लेकर उनके भतीजे सुनील कुमार सुपुत्र रमेश चंद ने पुलिस में अपने चाचा रविंद्र कुमार (इन्द्रू) के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील कुमार निवासी दरगेला ने बताया कि उनके चाचा तकरीवन एक महीना पहले घर पर किसी को भी बिना कुछ बताएं निकल गए थे। हमने उनकी सब जगह तलाश की पर उनका कोई अता पता नहीं चला।

पुलिस को दिए व्यान में उन्होंने बताया कि वो पहले भी घर से बिना किसी को कुछ बताए चले जाते थे। इसलिए उन्होंने इसकी कोई शिकायत पहले नहीं दर्ज़ करवाई थी।

उधर, थाना शाहपुर के प्रभारी ने बताया कि भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...