शाहपुर: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

--Advertisement--

शाहपुर: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पुहाड़ा में एक स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताविक देर शाम ऋषि कुमार, पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह, निवासी गांव नरेड, डाकघर रेहलू ने बताया कि वह और विजय कुमार अपनी स्कूटी न० एचपी-90-3280 टीवीएस ज्यूपिटर पर सवार होकर राजोल भाट्टी में शादी से वापस घर लौट रहे थे तो समय करीब 8:40 बजे पुहाडा पहुंचे।

उसने अपनी स्कूटी अपने घर की ओर जाने वाली लिंक रोड की ओर मोड़ दी। तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी उपरोक्त स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह और विजय कुमार स्कूटी सहित सड़क पर गिर गये।

जिससे उसके पीछे बैठे विजय कुमार के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर पर भी चोटें आईं। मौके से चालक कैंटर लेकर भाग गया।

वहीं उपचार के लिए उसे सीएच शाहपुर ले गए। जहां उक्त विजय कुमार की मौत हो गयी। यह हादसा पीछे से आ रहे अज्ञात कैंटर चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।

जिस पर पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा U/S 279, 337, 304A, IPC & 187 MV Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...