शाहपुर: खाई में गिरने से बाल-बाल बची यात्रियों से भरी बस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते शाहपुर धरीणी मार्ग पर एक हादसा पेश आया है। जानकारी के लिए बता दें कि धरीणी के बराडी घाट में एक अनियंत्रित कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी एक निजी बस खाई में गिरने से बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। अगर ड्राइवर अपना आपा खो देता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 के करीब यात्री सवार थे।

गनीमत यह रही कि बस का एक पहिया रोड से नीचे उतर कर गड्ढे में चला गया। जिससे कि सभी यात्री सुरक्षित हैं व ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...