शाहपुर के हक के लिए केवल सिंह पठानिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सत प्रकाश बंसल से मिले

--Advertisement--

Image

धर्मशाला में शाहपुर के हक के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया नवनियुक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०सत प्रकाश बंसल से मिले, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभालने पर मिल कर दी बधाई और शॉल टोपी पहना कर किया स्वागत।

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के हिस्से की मांग को लेकर आज भी केवल सिंह पठानिया प्रयासरत है| ये बात तब पता चली जब केवल सिंह पठानिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो० सत प्रकाश बंसल को बधाई देने पहुँचे। तब भी शाहपुर जनता की अबाज़ नए केंद्रीय विश्विद्यालय के कुलपति के समक्ष रखी।

पठानिया ने नए कुलपति को अबगत करवाया की शाहपुर के भीतर दो जगह शिक्षा विभाग के नाम पर जमीन खाली है। उसमें सीयू का कुछ भाग स्थायी रूप से स्थापित किया जाए। इससे शाहपुर के साथ न्याय हो सकेगा। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सीयू की सौगात दी थी तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उस समय इसे स्थापित करने केलिए जगह नहीं मिल पा रही थी तो मंझग्रां के 18 परिवारों ने भवन बनाने के लिए जमीन दान दी थी।

अब राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो गया है। ओर जिस भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं चली थी| उस भवन को केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम करके कुछ भाग केंद्रीय विश्विद्यालय का इसी भवन में स्थायी रूप से चलाया जाए।

शाहपुर में ओर भी खाली जमीन है, प्रदेश सरकार उसको देखकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधे भाग को शाहपुर में स्थापित करे । पठानिया ने कहा कि इस मसले को HRD केंद्रीय मंत्री को भी ज्ञापन के माध्यम से अबगत करवाया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...