शाहपुर के रजत ने सीडीएस ऑल इंडिया में हासिल किया पहला रैंक

--Advertisement--

शाहपुर के रजत ने सीडीएस ऑल इंडिया में हासिल किया पहला रैंक।

शाहपुर – व्यूरो 

जब शिद्दत किसी चीज को पाने की इच्छा रखते है तो सारी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के उपमण्डल शाहपुर के एक साधारण परिवार के बेटे ने अपनी काबलियत के दम पर ऊंची छलांग लगाई है।

शाहपुर के गोरडा निवासी रजत कुमार ने सीडीएस में पूरे भारत वर्ष में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्रवासियों का नाम ऊंचा कर दिया है।

आपको बता दे कि रजत के दादा मथुरा दास शाहपुर में बार्बर की दुकान चलाते थे। उनके पिता प्रदीप कुमार डाकिया है, जबकि माता बेबी गृहिणी है। रजत का एक छोटा भाई भी है।

रजत ने बारहवीं तक भी पढाई केंद्रीय विद्यालय भनाला से की है, जबकि स्नातक की पढाई राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से कर रहे है। अहम यह है कि रजत ने इसे पास करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं ली है। वे पिछले एक साल से सेल्फ स्टडी कर रहे थे।

रजत की इस उपलब्धि से पूरा शाहपुर खुशी है। रजत अब भारतीय सेना अकादमी देहरादून में ट्रेनिग करने के बाद भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देंगे।

वहीं रजत ने बताया कि माता पिता व गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। उंन्होने युवाओं को सदेश देते हुए कहा कि सबसे पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करें फिर उसे पूरा करने में अपनी पूरी कोशिश लगा दें।

उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया के बोल 

वहीं उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के गोरडा निवासी रजत कुमार सहितउनके माता पिता भाई को सीडीएस में पूरे भारत वर्ष में पहला स्थान हासिल करने पर दी बधाई।

पठानिया ने कहा कि रजत अपनी मेहनत और लग्न से अपने समस्त परिवार क्षेत्रवासियों एवं विधानसभा शाहपुर क्षेत्र और प्रदेश का सीडीएस में पूरे भारत वर्ष में पहला स्थान हासिल करने पर नाम ऊंचा कर दिखाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...