--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

----Advertisement----

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर निवासी रजत कुमार को देश की अति सम्मानित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में प्रथम स्थान करने पर हार्दिक बधाई दी है।

सुक्खू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा कि रजत ने पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रतिभाशाली युवा रजत की इस उपलब्धि से हर हिमाचलवासी गौरवान्वित है। उन्हें यह कीर्तिमान रचने पर हार्दिक बधाई। प्रदेश सरकार की ओर से रजत के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं।

वहीं स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानियां ने शाहपुर के गोरडा निवासी रजत कुमार सहितउनके माता पिता भाई को सीडीएस में पूरे भारत वर्ष में पहला स्थान हासिल करने पर दी बधाई।

पठानियां ने कहा कि रजत अपनी मेहनत और लग्न से अपने समस्त परिवार क्षेत्रवासियों एवं विधानसभा शाहपुर क्षेत्र और प्रदेश का सीडीएस में पूरे भारत वर्ष में पहला स्थान हासिल करने पर नाम ऊंचा कर दिखाया है।

जानकारी के लिए बता दे कि शाहपुर के गोरड़ा निवासी रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान पाकर प्रदेश का नाम चमकाया है। रजत ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है। गत साल रजत ने गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर में 82 फीसदी अंकों के साथ बीए की परीक्षा में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उसे छात्रवृत्ति मिली थी।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here