शाहपुर के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर क्षेत्र की पंचायत कैरी के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक ढाई साल पहले विदेश गया था। युवक वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते हुए मलबा गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है।

उपप्रधान कैरी पंचायत करतार सिंह ने बताया शाहपुर के गांव महाड़ का 23 वर्षीय अनुराग कुमार पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर ये युवक एक कंपनी के माध्यम मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात अनुराग किसी बिल्डिंग में काम कर रहा था। अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया।

जिस कारण उसकी मौत हो गई, जबकि महाड़ गांव का विक्की कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था। लेकिन उसकी छुट्टी होने के कारण वह बच गया। उपप्रधान करतार सिंह ने बताया विक्की ने ही इस हादसे की जानकारी अपने घरवालों को दी है। विक्की के पिता जिगरी राम ने बताया कि वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव को वापस लाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

वहीं अनुराग के मरने की सूचना के बाद गांव महाड़ में मातम छाया हुआ है। अनुराग के पिता भी मजदूरी करते हैं। अनुराग मजबूरी के कारण विदेश गया था, ताकि उसका परिवार सुख में जीवन बसर कर सके। उसकी तीन बहनें और एक भाई है, जिसमें दो बहनों की शादी हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...