शाहपुर के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की हुई प्रमोशन, लगे तीन स्टार

--Advertisement--

एसपी काँगड़ा ने स्टार लगाकर इंस्पेक्टर रैंक से नवाजा

शाहपुर – कोहली

शाहपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुरजीत सिंह राणा को पुलिस विभाग ने पदोन्नति कर तीन स्टार के साथ इंस्पेक्टर रैंक से नवाजा है। इससे पहले सुरजीत राणा सब इंस्पेक्टर के पद पर थे।

बुधवार को जिला कांगड़ा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने उन्हें स्टार लगा कर यह सम्मान दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर भी मौजूद थे।

इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चंबा, ऊना, सिरमौर, कांगड़ा , शिमला आदि कई जिलों के पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकी में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पुलिस स्टेशन शाहपुर में थाना प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर थाना शाहपुर के समस्त कर्मचारियों ने उन्हे इंस्पेक्टर रैंक हंसिल करने पर बधाई दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...