
शाहपुर – अंशुल दीक्षित
डाक मण्डल धर्मशाला द्वारा शाहपुर के काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) विषय पर डाक टिकट डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अर्न्तगत विद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्पित आजादी का अमृत महोत्सव’ आजादी के 75 वर्ष पुरे होने के साथ- साथ यहाँ के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने और इसके महत्त्व की पहल है।
इस प्रतियोगिता के दौरान डाक विभाग की तरफ से शाखा डाकपाल घरोह रजत शर्मा व पत्रवाहक शाहपुर उप डाकघर संजय कुमार और विद्यालय की तरफ से स्कूल के प्रमुख बादल कौशल, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, शिक्षकगण सुश्री विशाली ठाकुर, सुश्री शालिनी राणा उपस्थित रहे।
डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में से टिकटों का एक सेट तैयार करेगा। ये डाक टिकट 26 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जारी किए जाएंगे
