
शाहपुर – नितिश पठानियां
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा बीरभद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में और स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के अध्यक्षों, पदाधिकारियो एवं कांग्रेस जनों ने पैदल चल कर देशभक्ति के नारों के साथ 13 अगस्त 2022 को सुबह सात बजे चंबी बसस्टैंड से चडी बाजार चंबी माता मंदिर तक 6 किलोमीटर आजादी की गौरव यात्रा निकाली।
इस यात्रा के निकलने से चंबी से लेकर चडी तक स्थानीय जनता का भरपूर साथ मिला ओर जनता ने भी इस आजादी की गौरब यात्रा में भाग लिया।इस यात्रा से स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानों के भावो को जन-जन तक पहुंचाया।
इस अबसर पर पठानिया ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संघर्ष करके और अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे देश को आजाद कराया था। फिर देश की सेवा करते करते कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने अपनी कुर्बानिया दी। आज कुछ साम्प्रदायिक ताकते देश को तोड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी ऐसा नही होने देगी और इन देश विरोधी ताकतों को भी हरा कर देश मे एकता लाएगी।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। पठानिया ने सभी का सहयोग देने पर तहदिल से धन्यवाद किया। यात्रा के दौरान कड़कड़ाती धूप निकली लेकिन लोगों का उत्साह बिल्कुल भी कम ना हुआ। लोगों ने तिरंगा झंडा लिए गौरव यात्रा को सफल बनाया।
पठानिया ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर निकाली जा रही गौरव यात्रा न केवल एक पदयात्रा नहीं है बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि है। जिनके बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने कहा देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है।
पठानिया ने कहा कि आज देश मे ऐसी सरकार बैठी है जिसने देश के राष्ट्रीय ध्वज की कीमत तय कर दी। राष्ट्रीय ध्वज अनमोल है, जिसकी कोई कीमत नही चुका सकता है। लेकिन पहली बार भारत के इतिहास में ऐसी सरकार सत्ता में बैठी है, जिसने आज राष्ट्रीय ध्वज का भी व्यपार करना शरू कर दिया है।
जनता के सामने देश भक्ति का ढोंग रचने बाली सरकार का कारनामा सामने आया, जो आज पंचायत प्रतिनिधि घर घर जा कर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को घर घर में जा कर 25 रुपये में बेच रहे हैं। सरकार इतनी लाचार ओर बेबश हो चुकी है कि एक राष्ट्रीय ध्वज भी भारत बासियों को अपनी तरफ से नही दे सकती।
भाजपा सरकार प्रदेश में 15 अगस्त की खुशी में करोड़ों रुपये अपने कार्यक्रमो में सरकारी खजाने से उड़ाएंगे। लेकिन भारत बासियों को एक राष्ट्रीय ध्वज भी मुफ्त में उपलब्ध नही करवा पा रही है। जिस देश की जनता के वोट की बदौलत सरकार बनती है बिधायक,मंत्री,मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनते है, आज उसी जनता की जेब मे डाका डाल कर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश की जनता को राष्ट्रीय ध्वज बेच कर गुलामी की तरफ धकेल रही है।
75 सालो में पहले कभी भी देश की सरकारों ने जनता से राष्ट्रीय ध्वज के नाम पर पैसे इकठ्ठे किये हो। आज बहुत ही शर्म की बात है जो सत्ता में बैठी भाजपा सरकार देश भक्ति का ढोंग रचती है आज देश की जनता से राष्ट्रीय ध्वज के 25 रुपये लेने पर मजबूर हो चुकी है।
इस भाजपा सरकार ने देश की जनता को लूटने की कोई कसर नही छोड़ी है।अगर भाजपा की सरकार को घर घर तिरंगा फहराने का इतना ही शोक है तो सरकार हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फ्री उपलब्ध करवाए जिससे देश की जनता भी आजादी की 75बी बर्ष गांठ में अपने आप पर गर्व महसूस करे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,सभी अग्रणी सगठनों के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी,NSUI,ब्लॉक् युवा कांग्रेस,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य ,प्रधान, उप प्रधान ,पंचयत वार्ड सदस्य एवं स्थानीय जनता मौजद रही।
