शाहपुर: ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनी ठम्बा की बेटी नेहा शर्मा

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत पड़ती दरगेला पंचायत के ठम्बा की बेटी नेहा शर्मा ने एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। नेहा शर्मा शाहपुर के गांव ठम्बा की रहने वाली हैं। उनके पिता रिटायर्ड एसआई हैं, जबकि माता गृहिणी के साथ दरगेला पंचायत की वार्ड सदस्य भी हैं।

इनकी आरंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल गोजू और डीएवी स्कूल कांगड़ा से हुई है। उसके बाद उन्होंने कमर्शियल इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग गनोह नूरपुर से नर्सिंग की ट्रेनिंग की है।

नेहा शर्मा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं नेहा शर्मा सिविल अस्पताल शाहपुर में भी नर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नाम कमाने के जज्बे के साथ वह नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।

इसी जज्बे के साथ उन्होंने उत्तरी भारत के लिए आयोजित होने वाली नर्सिंग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में तैनाती भी मिल चुकी है।

उनकी इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार और अन्य लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। नेहा शर्मा ने भी अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...