शास्त्री बैचवाइज भर्ती के इंतजार में हजारों अभ्यर्थी

--Advertisement--

शास्त्री बैचवाइज भर्ती के इंतजार में हजारों अभ्यर्थी, काउंसलिंग के बाद रिजल्ट पर लगी है रोक, प्रदेश में सैंकड़ों पद पड़े हैं खाली।

देहरा – शिव गुलेरिया 

संस्कृत बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार स जल्द से जल्द शास्त्री भर्ती किए जाने की मांग की है। शास्त्री भर्ती प्रकिया में काउंसलिग का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। इसमें अभ्यर्थी परेशान है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है। इसमें बैचवाइज भर्ती प्रकिया का परिणाम काफी समय से लंबित है। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, लेकिन दूसरी ओर शिक्षकों की जिन कैटेगरी की काउंसलिंग भी हो चुकी है, उनका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है।

ऐसे में इन बेरोजगार युवाओं को ये डर सता रहा है कि प्रदेश में ये भर्तियां लटक न जाएं। लगातार शिक्षा विभाग से मांग की जा रही है कि इन भर्तियों के रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किए जाएं। लगातार सरकार से काउंसिलिंग का रिजल्ट निकालने की मांग कर रहे हैं।

शास्त्री भर्ती का मामला भी कोर्ट में लटका है। प्रदेश सरकार ने शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को रोककर हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार शास्त्री अ यर्थियों के साथ खिलवाड़ किया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपए की राशि खर्च कर शास्त्री के बाद बीएड की पढ़ाई पूरी की है, अ यर्थियों का तर्क है कि सरकार के इस निर्णय से उन हजारों बेरोजगार शास्त्री अध्यापकों की उ मीदों पर पानी फिर गया है जो शास्त्री की डिग्री हासिल करने के बाद बीएड की डिग्री भी हासिल कर रोजगार की तलाश में वर्षों से बैठे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...