शादी समारोह से लौट रहे लोगों की अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सफर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। नव वर्ष का आगाज भी सड़क दुघर्टना के समाचार के साथ हुआ था। इसी के तहत उपमंडल शाहपुर के तहत पड़ते रेहलू गांव में आज एक हादसा सामने आया है। हादसे में एक गाड़ी (HP 68 A 0208) अंयिनत्रित हो कर नाले में जा गिरी। गनिमत यह रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए लोग पालमपुर से रेहलू बारात में आए थे। जब यह रेहलू में तीनबत मोड़ के पास पहुंचे तो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नाले में जा गिरी।

गाड़ी के गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही स्थानीय लोगों ने नालें से गाड़ी निकालने में भी मदद की। स्थानीय लोगों की इस सहायता पर वारात में आए लोगों ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...