शादी समारोह से दस दिन पहले परिवार को कराना होगा कोरोना टेस्ट

--Advertisement--

Image

चम्बा-भूषण गुरुंग

विकास खंड सलूणी में अब बिना प्रशासन की अनुमति से शादी समारोह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन को समारोह संबंधित गलत जानकारी देने वाले पटवारी और पंचायत के खिलाफ भी प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

यह आदेश कार्यकारी एसडीएम सलूणी जगन ठाकुर ने टास्क फोर्स की बैठक में जारी किए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। पंचायत में शादी, मुंडन सहित अन्य समारोहों की सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन को सूूचना दिए बगैर समारोह करने वालों की अब खैर नहीं होगी। शादी समारोह से दस दिन पहले परिवार को कोरोना टेस्ट करवाना होगा, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा न रहे।

ग्राम पंचायत दिघाई को किया सील

एसडीएम ने ग्राम पंचायत दिघाई को सील करने के आदेश जारी किए हैं। दिघाई पंचायत में हाल में शादी समारोह का आयोजन हुआ था। एहतियात के तौर पर जब स्वास्थ्य टीम समारोह में शामिल होने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए गई तो किसी ने भी सैंपल देने के लिए हामी नहीं भरी।

इसके चलते एसडीएम ने पूरी पंचायत को सील कर दिया है। अब वहां पर रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने एनएचपीसी सुरंगानी को आदेश दिए कि जो भी कर्मचारी बाहर से आ रहे हैं, उनके पहले कोविड टेस्ट किए जाएं। उसके बाद ही ड्यूटी पर जाने की अनुमति दी जाए। बिना अनुमति शादी समारोह करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए एसडीएम ने एसएचओ किहार को आदेश जारी किए हैं।

बैठक में बीडीओ सलूणी निशी महाजन, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, एसएचओ किहार हरनाम सिंह, समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनाली-चंडीगढ़ हाईव पर बड़ा हादसा, बस ने राहगीरों और ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  कुल्लू–मनाली–चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव...

कांगड़ा: वनों में आग की आशंका पर विभाग अलर्ट, 209 वन मित्रों के कंधों पर जिम्मेदारी

हिमखबर डेस्क  जिले में सर्दियों में कम बारिश और लंबे...