शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप, डिप्रेशन में जाने से हुई युवक मौत, परिजनों ने जड़े आरोप
हमीरपुर – हिमखबर डेस्क
पायल ठाकुर ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि मंगलवार को समय रात के बारह बजे के आसपास मेरे भाई पंकज पुत्र होशियार चंद निवासी गांव सुनली, भिड़ा की मृत्यु हो गई।
जिसकी जिम्मेदार में शिवी (शिवानी) निवासी पुत्री राजिंद्र राणा गांव अटियाला एवं फैमली कोसमों स्थित गांधी चौक हमीरपुर में है को मानती हूं।
उपरोक्त लड़की ने शादी का झांसा देकर मेरे भाई मृतक पंकज पटियाल से 10 लाख के करीब रुपयों की ठगी की है और बाद में शादी से मना करके मेरे भाई से लिए हुए पैसे वापिस करने से भी मुकर गई।
इन कारणों के चलते मेरा भाई डिपरेशन में चला गया और इसी कारण मेरे भाई की मृत्यु हो गई। लड़की ने उपरोक्त मामले की कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

