शहरी इलाके में पहुंची जंगल की आग, मोटर मैकेनिक की जली दुकान; लाखों का हुआ नुकसान

--Advertisement--

घर तक पहुंची जंगल की आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान

सोलन – रजनीश ठाकुर

कसौली उपमंडल में पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से जंगलों की आग ने अब रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जंगल की आग का तांडव धर्मपुर में देखने को मिला। बठोल की ओर से शुरू हुई जंगल की आग अब आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी है। इसी के चलते पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक मोटर मैकेनिक की दुकान जलकर राख हो गई।

आग की लपटें तेजी से कालका-शिमला एनएच तक पहुंच गई। बैंक के नजदीक एक मोटर मैकेनिक की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। दुकान में स्पेयर पार्ट सहित ठीक होने के लिए खड़ी कई मोटर साइकिल व एक वैन और एक दुकान जल गई।

मोटर मैकेनिक कमल ने बताया कि जंगल की आग बहुत तेज गति से आई, जिससे उनके घर के ऊपर दुकान जल गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड सहित वन कर्मी भी आग बुझाने के लिए मौके पर डटे हुए हैं।

वहीं, गढ़खल के नजदीक श्मशान घाट के आसपास जंगल की आग सुबह से ही भड़की हुई है। कसौली-धर्मपुर रोड पर भी आग की लपटें पहुंचते ही वहां से वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही सुबाथू छावनी के नजदीक नयानगर में भी जंगल की आग भड़की हुई है। सोलन जिला मुख्यालय के नजदीक कायलर में जंगल की आग से पेड़ दहक रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...