शराब पीने वालों के बीपीएल से कटेंगे नाम

--Advertisement--

Image

पट्टा पंचायत ने ग्राम सभा में लिया फैसला, बीपीएल में नाम डालने का प्रस्ताव देने वालों का होगा सर्वे

स्टाफ रिपोर्टर—हमीरपुर

बीपीएल श्रेणी का लाभ लेते हुए यदि संबंधित परिवार का कोई सदस्य शराब का सेवन करता हुआ पाया गया, तो परिवार का नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा। यह फैसला ग्राम पंचायत पट्टा ने लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के पास बीपीएल सूची के पात्रों की लिस्ट भी मौजूद है। यदि बीपीएल परिवार का कोई सदस्य मादक पदार्थ का सेवन करता हुआ पाया गया, तो पंचायत परिवार का नाम बीपीएल लिस्ट से काट देगी।

शराब सेवन के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते पंचायत ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंचायत ग्राम सभा में बीपीएल में शामिल होने का प्रस्ताव डालने वालों का अब सर्वे किया जाएगा। जो सर्वे के मुताबिक सही पाए गए उन्हें सूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही निर्णय लिया गया है कि पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।

इसके लिए वार्ड स्तर पर विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ग्राम पंचायत पट्टा की ग्राम सभा प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत उपप्रधान दिनेश सिंह ठाकुर, सभी वार्ड सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन के तहत पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की भी समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण किया जाएगा। ग्राम सभा के दौैरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं पंचायत प्रधान गीता देवी ने बताया कि बीपीएल परिवार का कोई सदस्य शराब के नशे में पंचायत द्वारा पकड़ा गया तो संबंधित परिवार को नाम बीपीएल सूची से काट दिया जाएगा।

पपलाह में नए सिरे से बनेगी बीपीएल सूची

भोरंज। ग्राम पंचायत पपलाह के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान अंकुश सैणी द्वारा की गई। इसमें बीपीएल सूची के सभी प्रार्थियों को बाहर कर ग्रामवासियों ने बीपीएल सूची को भंग कर फिर से सर्वेक्षण करवाने का ग्राम सभा द्वारा निर्णय लिया गया तथा ग्राम वासियों को 15 दिन का समय दिया गया कि अपने अपने शपथ पत्र एवं आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करवाएं। इसके पश्चात कमेटी के गठन के उपरांत घर-घर जाकर कमेटी सर्वे कर बीपीएल परिवार चयनित करेगी।

कमेटी गठन हेतु एसडीएम भोरंज और बीडीओ भोरंज को ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर भेजा गया। पपलाह पंचायत के समस्त प्रतिनिधियों एव ग्राम वासियों द्वारा पपलाह पंचायत को प्लास्टिक कचरा प्लांट के लिए 16 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति देने के लिए प्रदेश सरकार, पंचायती राज विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों, बीडीओ भोरंज मनोज कुमार का धन्यवाद किया गया।

इस मौके पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर उपप्रधान अनूप शर्मा, वार्ड सदस्य राकेश शर्मा, विनोद कुमार, जीतो देवी, सुनीता देवी, अनीता ठाकुर व समस्त ग्राम वासियों के साथ पपलाह व गरसाहड़ के बीडीसी सदस्य रजनी शर्मा एवं धिरड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...