शराब के नशे में युवक ने खुद को ही घोंप दिया चाकू, मौत

--Advertisement--

शराब के नशे में युवक ने खुद को ही घोंप दिया चाकू, हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 24 वर्षीय युवक की मौत 

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गत दिवस डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है।

इस पर एसएचओ सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पर मृतक अमन कुमार पुत्र राजकुमार गांव कराड़ा मृत पाया गया। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने होटल प्रबंधन की पढ़ाई की थी। पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था।

रात करीब 9:30 बजे युवक अपनी पत्नी के साथ घर पर था और शराब का सेवन भी किया था। इसी दौरान युवक ने चाकू से अपनी छाती पर वार कर दिया। इसके बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी तथा उसकी एक माह की बेटी भी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...