शराब के नशे में पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर निगला जहर

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, शीतल शर्मा

ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत में एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला खत्म करने की कोशिश की। हालत नाजुक होने पर उसे ज्वालामुखी अस्पताल से टांडा रैफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सरकारी विभाग में नौकरी करता है। जब उसकी नाइट ड्यूटी होती है तो दिन में कहीं भी दिहाड़ी पर काम करता है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति शराब का सेवन करता है और पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था।

 

मंगलवार को भी उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ और वह शराब के नशे में था। पत्नी ने अपने मायके वालों को सूचित किया और मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। जैसे ही व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी को मायके वाले ले गए हैं तो उसके बाद उसने जहर खा लिया।

 

इस बीच उसे तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया जहां पर स्थिति नाजुक होने पर उसे टांडा अस्पताल रैफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...