शरण कॉलेज में रही टेलेंट हंट की धूम
कांगड़ा – राजीव जसबाल
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) में छात्राओं की प्रतिभा को उभारने के लिए टेलेंट हंट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
मुख्य रूप से वीडियोग्राफी, मॉडलिंग ,फेस पेंटिंग,माइम एक्ट , स्टेंड अप कॉमेडी ,मिमिकरी ,हेयर स्टाइल,स्लोगन राइटिंग,नेल आर्ट,पोस्टर मेकिंग,बेस्ट आउट ऑफ बेसट,सोलो सांग,सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग,क्रेटिव राइटिंग ,कविता-पाठ ,इनोवेटिव ड्रेस आदि गतिविधियां शामिल रही।
कार्यक्रम में 2022 बैच के आईएएस अधिकारी एसडीएम ज्वाली प्रियांशु खाती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ कालेज चेयरमैन अंशुल सैनी ,एकेडमिक डारेक्टर मल्लिका शर्मा सैनी , कॉलेज प्रिंसिपल डा0 सुमन शर्मा भी शामिल रहे ।

कॉलेज पधारने पर मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ मां के चरणों में दीप प्रज्वलित कर हुई ।तत्पश्चात डी एल एड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पहाड़ी संस्कृति से ओत – प्रोत नाटी प्रस्तुत की।
जिसमें छात्राओं का हुनर देखते ही बनता था। मुख्यातिथि ने छात्राओं के हुनर को काफी सराहा तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी जलती मशाल के समान है जहाँ भी जाती हैं ,प्रकाश ही बिखेरती हैं अपने आंतरिक और बाह्य प्रकाश के बलबूते पर ही आप नारी जाति ने देवी तुल्य स्थान हासिल किया है इसलिए आपको डरकर नहीं ,डटकर मुसीबतों का सामना करना है ।
आपको कदम आगे बढ़ाना है और आसमान की बुलंदियों को छू जाना है क्योंकि आप देश का सुनहरा भविष्य हो । साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है,जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने छात्राओं के सुखद भविष्य की भी कामना की।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मैडम प्रवीन मेहता ,लोक गायक मोहित गर्ग व नृत्य शिक्षक व स्केटिंग प्रशिक्षक अनिल शामिल रहे । कार्यक्रम के अंत में डी एल एड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य से सबको पंजाबी संस्कृति से अवगत करवाया ।

