
कांगड़ा – राजीव जसवाल
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी ( काँगड़ा ) में निदेशक शालिनी सैनी की अध्यक्षता में एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर विषय पर गेस्ट लेक्चर के साथ-साथ प्रश्नोत्तर का विशेष प्रबंध किया गया।
इसमें डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की डा0 पूर्वा व्यास मुख्यातिथि और मख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रहीं। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी ने डॉ पूर्वा व्यास का पुष्प-गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया ।डॉ पूर्वा ने ब्रेस्ट कैंसर सम्बन्धी सभी प्रकार की जानकारी छात्राओं को दी ।
उन्होंने छात्राओं को कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने छात्राओं को स्तन कैंसर होने के कारण तथा उपायों से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्तन-कैंसर एक बड़ी समस्या है।
स्तन कैंसर के मामले देर से पता लगने के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है ।इसलिए आप जैसी युवा पीढ़ी को जागरूकता फैलाने के लिए काफी कुछ करना है । आज महिला किसी से कम नहीं है। महिलाओं ने अपनी काबिलियत हर क्षेत्र में साबित की है। जरूरत इस बात की है कि महिलाऐं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें ।
साथ ही आज बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सीखने की जरूरत है उन्हें सशक्त बनना होगा। अभिभावकों को भी बेटियों की महत्ता समझनी होगी। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के हमेशा प्रेरित करना होगा।
आज सरकारी स्तर पर भी बेटियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं हैं। बेटियों के लिए कई कानून हैं, कई अधिकार उन्हें दिए गए हैं लेकिन उनके बारे में जानकारी का अभाव है। जरूरी है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इसके साथ ही शरण कॉलेज की छात्राओं ने एड्स एक भयंकर बीमारी विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सबको एड्स से बचने का संदेश दिया।
अंत में निदेशक शालिनी सैनी ने डा0 पूर्वा व्यास का प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया ।
