व्यापार मंडल धर्मशाला चुनाव के लिए पहले दिन दो उम्‍मीदवारों ने भरा नामांकन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

व्यापार मंडल धर्मशाला के चुनावों के लिए पहले दिन दो उम्‍मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जोधामल सराय में नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें पहले दिन प्रधान पद के लिए सुनीश माटा व कोषाध्यक्ष पद के लिए मुनीष लुथरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 31 दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

नौ जनवरी को व्यापार मंडल का चुनाव होगा। व्यापार मंडल धर्मशाला को कुल सात वार्डों में विभक्त किया गया जो इस प्रकार हैं,अस्पताल परिसर,ज्यूडिश्यल कांप्लेक्स,राय बहादुर जोधामल परिसर, जवाहर नगर परिसर,कचहरी अड्डा परिसर,सिविल बाजार परिसर व चरान खड्ड परिसर शामिल हैं। इनमें लगभग 315 व्यावारी वर्ग में अपने मत का प्रयोग इन तीन पदों के लिए करेगा।

यह भी बनाए गए हैं नियम

इन चुनावों में जो भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान व व्यापारी अपनी व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन अपनी आजीविका चलाने के लिए कर रहे हो। वह व्यापार मंडल के संविधान व गतिविधियों से सहमत होते हुए भाग लेने की इच्छा रखते हो वह सभी सदस्यता लेनें के पात्र हैं। उपरोक्त सदस्यता के आधार के साथ साथ एक दुकान एक वोट डालने के आधार पर बनाया गया है। वोट डालने व चुनाव लडने का अधिकार केवल हिमाचली मूल बोनोफाइड व्यापारी का होगा लेकिन सदस्यता सभी व्यापारी बंधु ले सकते हैं।

वहीं व्यापार मंडल चुनाव समिति के अध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि पहली जनवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचि जारी कर दी जाएगी। नौ जनवरी को जाेधामल सराय में चुनाव होगा, और इसी दिन सायं परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...