व्यापारी के घर से चोरी मामले में गिरफ्तार महिला से लाखों की नकदी व जेवरात बरामद

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

बैजनाथ के गणेश बाजार में एक व्यापारी के घर से 22 लाख रुपए की नकदी चोरी होने के मामले में गिरफ्तार महिला से बैजनाथ पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपए रिकवर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस रिमांड पर चल रही आरोपी महिला से थाना में की जा रही सख्ती से पूछताछ से उगलने के बाद 8 लाख 56 हजार पहले दिन रिकवर किया गया था। इसके अलावा बुधवार को डेढ़ लाख के सोने के जेवरात, 1 लाख 77 हजार रुपए नकद तथा अलग-अलग बैंक खातों से 5 लाख 51 हजार रुपए जमा किए हैं।

गौरतलब है कि चोरी करने वाली महिला व्यापारी के घर काम करती थी तथा पंचरुखी में किराए के मकान में रहती है, जिसे कुछ दिन पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। उक्त महिला ने व्यापारी के घर से करीब 22 लाख रुपए चोरी किए थे।

इसकी जानकारी व्यापारी को तब मिली जब उसने सोमवार को किसी को पैसे देने थे। इसके बाद उसने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले पर तत्परता दिखाते हुए व्यापारी के घर पर काम कर चुकी महिला से पूछताछ की जिसमें उसने चोरी करने की बात कबूल करने के बाद करीब 8.56 लाख रुपए वसूल कर लिए थे।

उधर, बैजनाथ के डीएसपी बीडी भाटिया व थाना प्रभारी पूजा कौंडल ने बताया कि चोरी के मामले में रिमांड में चल रही आरोपी महिला से लगभग 18 लाख रुपए की रिकवरी कर ली है तथा शेष राशि भी रिकवर कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...