व्यय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ के हैलीकॉप्टर का निरीक्षण

--Advertisement--

हमीरपुर 30 मई – हिमखबर डेस्क

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में धनबल, बाहुबल और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के प्रयोग को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव सुबह से रात तक स्वयं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

इनमें स्टार प्रचारकों की रैलियों का निरीक्षण भी शामिल है। वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में एक रैली को संबोधित करने आए भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हैलीकाप्टर का भी बुंबलू हैलीपैड पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की व्यय निगरानी टीम ने व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव की उपस्थिति में निरीक्षण किया।

डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था और इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों तथा हैलीकाप्टर के क्रू मैंबर्स ने पूरा सहयोग प्रदान किया। व्यय पर्यवेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा धनबल का प्रयोग रोकने के लिए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

नाकों पर सभी वाहनों की चौकिंग की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि फील्ड में तैनात टीमें त्वरित कार्रवाई कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...