वोल्वो बस का हैल्पर 17 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

मंडी पुलिस की विशेष जांच टीम ने सुंदरनगर के पड़ेर में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाई वे 21 पर वोल्वो बस का हैल्पर से 17 ग्राम हेरोईन बरामद की है। विशेष जांच टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कारवाई के लिए सुंदरनगर पुलिस के सुपुर्द किया है।

सुंदर नगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि मंडी पुलिस की विशेष टीम ने सुंदर नगर में एनएच 21 पड़ेर में नाकाबन्दी कर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इस दौरान फोरलेन पर सलापड की तरफ से आई प्राईवेट बोल्वो बस एचआर 38 जेड-2432, चामुण्डा ट्रेवल्स की पहली सीट पर बैठे बस हैल्पर नवीन कुमार 24 पुत्र शेर चन्द निवासी गांव सरवाण डाकघर बलोह तहसील कोटली जिला मंडी के कब्जे से 17 ग्राम हेरोईन बरामद की है।

जिस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजिकृत किया गया और मामले में आगामी कारवाई उप निरीक्षक मनीष कुमार पुलिस थाना सुन्दर नगर द्वारा अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...