
हमीरपुर – अनिल कपलेश
शिक्षक माता-पिता का बेटा वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। हमीरपुर जिला के लंबलू निवासी क्षितिज शर्मा का सपना वैज्ञानिक बनना है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो साइंस परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले क्षितिज शर्मा सहित उनके अभिभावकों में पिता गगन कुमार व माता जगीता शर्मा ने उक्त बात कही है।
क्षितिज शर्मा ने पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा की पढ़ाई लिखाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला लंबलू से की है। छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई न्यू गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपालनगर, हमीरपुर से की।
जमा दो (मेडिकल एंड नान मेडिकल) परीक्षा में क्षितिज शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश सहित अपने माता-पिता व गुरुओं का नाम रोशन किया है।
क्षितिज शर्मा का पांचवीं की पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए भी चयन हुआ था, लेकिन 16 दिन के बाद उन्होंने नवोदय स्कूल से पढ़ाई छोड़ दी थी। सैनिक स्कूल सुजानपुर में भी क्षितिज का चयन हुआ था।
क्षितिज शर्मा के पिता गगन कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर में टीजीटी आट्र्स के पद पर कार्यरत हैं और माता जगीता शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिंतपूर्णी ऊना में टीजीटी आट्र्स के पद कार्यरत हैं।
बेटे का परिणाम सुनकर मां जगीता शर्मा की खुशी साफ देखी जा सकती है। क्षितिज शर्मा ने अपनी मेहनत के लिए माता-पिता सहित गुरुओं को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करूंगा।
