वेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने कि मांग,,कहा मांग पूरी नहीं कि तो चुनाव का होगा पूर्ण बहिष्कार

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के फ़तेहपुर दौरे के दौरान वेरोजगार शारीरिक शिक्षक खासे नाराज दिखे तकरीबन 50 से अधिक वेरोजगार शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह करते हुए मांगपत्र सौंपा व कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में 2000 रिक्तियों को भरा जाएगा।

परन्तु आज तक सिवाए आश्वासन कुछ भी धरातल पर नहीं हुआ। इस दौरान वेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का आरोप है कि पांच सौ रिक्त पदों की फाइल वित्त विभाग में लंबे समय से मझधार में लटकी हुई है। इन पांच सौ पदों को आने बाली आगामी कैविनेट मीटिंग के दौरान इन पदों को भरने की शीघ्र अनुमति दे।

इस दौरान सरकार की वादा खिलाफी से नाराज वेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने कहा ज्यादातर वेरोजगार शिक्षक 45 वर्ष की सीमा आयु पार कर चुके हैं और वे मानसिक तौर पर पीड़ा झेल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सरकार को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार रिक्त पड़े हुए पदों को नहीं भरती तो वेरोजगार शारीरिक शिक्षक मजबूर होकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर होनें जा रहे मौजूदा उपचुनाव व 2022 के विधान सभा चुनाव में अपनें परिवारों सहित वे पूर्णतः वहिष्कार करेंगे।

इस दौरान अजय कुमार , धर्मेंद्र शर्मा,महेंद्र पाल,, सुनील शर्मा,,विनोद कुमार,सुनीत कुमार,बलवीर सिंह,अक्षय कुमार,जरनैल सिंह कुलभूषण सिंह,पवन कुमार ,वीर सिंह,जीतेन्द्र कुमार व सुनील चौधरी के साथ अन्य वेरोजगरों ने प्रदेश वन मंत्री राकेश पठानियां के नेतृत्व में सीएम जयराम ठाकुर को मांगपत्र सौंपा।

इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने उनको आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही रिक्तियों को भर सरकार वेरोजगार शिक्षकों की समस्या का समाधान करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...