
बलाहर – आशीष कुमार
वेदव्यास परिसर बलाहर में हिंदी पखवाड़े के चलते “हिंदी की उपयोगिता” विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे।
इसमें विद्यार्थियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि संस्कृत सीखने में कैसे हिंदी एक सेतु का कार्य करती है। कैसे हिंदी भाषा संस्कृत भाषा को समझने सीखने में उनके लिए सहायक सिद्ध हो सकती है। ऐसे में हिंदी को माध्यम बनाकर छात्रों के लिए संस्कृत को सुगम बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ पीयूष कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसके निर्णायक समिति में डॉ सत्यदेव, डॉ मनीष सरोच, डॉ श्रीनाथधर द्विवेदी का अमूल्य योगदान रहा।
इनके अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक डॉ ओमप्रकाश साहनी, डॉ शीश राम व डॉ महीपाल सिंह ने उपस्थित रहकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। अंत में मंच संचालक द्वारा सबका धन्यवाद किया गया।
