वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी खफा, प्रशासनिक भवन के बाहर किया प्रदर्शन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक भी भुगतान नहीं किया गया।

इसके चलते विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर सरकार और विवि प्रशासन के इस लापरवाह रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया।

विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब विवि के कर्मियों के खातों में 1 तारीख को वेतन नहीं आया है। इस मामले को लेकर विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कुलपति को मांगपत्र भेजा।

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बोल 

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने कुलपति को सौंपे इस मांगपत्र की प्रति विवि के कुलसचिव और वित्त अधिकारी को भी भेजी है।

इसमें कहा है कि पहली बार विवि कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ा है। फरवरी का वेतन तीन मार्च तक विवि कर्मचारियों को नहीं दिया है। इस देरी को लेकर विवि के समस्त कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

राजेश ठाकुर ने कहा कि विवि कर्मचारियों को फरवरी का वेतन आने के कारण मुश्किल पेश आ रही है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने, वर्दी, किताबें खरीदने के साथ घर के मासिक खर्च का भुगतान तक करना मुश्किल हो गया है।

ऋण की किस्तें नहीं कर पाए जमा

कई कर्मचारियों ने बैंकों से ऋण ले रखे हैं वेतन न मिलने के कारण वह अपनी किस्त भी जमा नहीं करवा पाए हैं। इससे कर्मचारी मानसिक परेशानी झेल रहे है। कर्मचारियों में विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा है।

संघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन और सरकार से मांग की कि विवि प्रशासन जल्द मामले को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए और बिना देरी के वेतन भुगतान को बजट की व्यवस्था करें।

यदि समय से वेतन का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारियों को मजबूरन अपने कमाए पैसों के लिए आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। इसके लिए पूरी तरह से विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...