वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती : नियुक्ति के इंतजार में 188 उम्मीदवार, सरकार के पाले में गेंद…

--Advertisement--

शिमला, 11 जून – नितिश पठानियां

शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से वेटरनरी फार्मासिस्ट की परीक्षा पास करने के बाद भी अभी तक 188 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। अभ्यर्थी विभाग की ओर से उन्हें नियुक्ति दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दे कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें 16 अक्टूबर 2022 को इसके लिए परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा में 539 उम्मीदवारों को उतीर्ण घोषित किया गया था।

इसके बाद पेपर लीक मामला सामने आने के बाद कर्मचारी चयन आयोग को सरकार ने भंग कर दिया। इसके चलते इसका परीक्षा परिणाम भी लटक गया था।

सरकार ने भंग कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने का काम हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग को दिया है। इसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने वेटरनरी फार्मासिस्ट की परीक्षा का रिकॉर्ड कर्मचारी चयन आयोग से कब्जे में लेकर इसके आधार पर इस भर्ती पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वेटरनरी फार्मासिस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद डॉक्यूमेंटेशन का काम 15 सितंबर तक पूरा किया। इसमें 188 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। लेकिन विभाग की ओर से अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है।

विभाग की मानें तो सरकार को फाइनल ऑर्डर के लिए ये फाइल भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी कमीशन पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...