वृंदावन से हमीरपुर आ रही बस की चाबी ले भागा कार सवार

--Advertisement--

मुरथल टोल प्लाजा पर पास को लेकर विवाद, नंबर ट्रेस कर बठिंडा से बुलाया वापस

हिमखबर डेस्क

वृंदावन से आ रही हमीरपुर डिपो की बस की चाबी निकालकर एक कार सवार मौके से फरार होकर बठिंडा जा पहुंचा। इस दौरान बस मुरथल टोल प्लाजा पर ही खड़ी रही। बस में सवार यात्रियों को निगम की अन्य बसों में रवाना किया गया। मामला पुलिस में पहुंचा, तो कार चालक ने 30 हजार रुपए देकर अपनी जान छुड़वाई।

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की वृंदावन से हमीरपुर लौट रही (एचपी-67-8084) बस शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे जैसे ही मुरथल टोल प्लाजा पर रुकी, तो एक कार चालक ने रौब दिखाकर बस की चाबी निकाल ली कि उसने पास क्यों नहीं दिया। बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी।

उसके उपरांत निगम ने दिल्ली में बैठे ट्रैफिक मैनेजर व अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पुलिस के जरिए संबंधित कार को ट्रेस करना शुरू किया। पुलिस ने जब कार चालक के नंबर पर फोन किया, तो वह बठिंडा जा पहुंचा था।हरियाणा पुलिस ने कार चालक को बस की चाबी लेकर तुंरत थाने में पहुंचने के निर्देश दिए।

कार चालक शनिवार दोपहर बाद पुलिस के समक्ष पेश हुआ और बस की चाबी निगम के आला अधिकारियों को सौंपी। निगम का बस रूट मिस होने पर एचआरटीसी ने कार चालक से 30 हजार रुपए वसूलकर समझौता कर लिया और मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया है।

मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक के बोल

एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि वृंदावन से हमीरपुर लौट रही हमीरपुर डिपो की बस की मुरथल टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने चलती बस की चाबी निकाल ली और चाबी लेकर बठिंडा जा पहुंचा। एचआरटीसी का रूट मिस करने पर कार चालक से 30 हजार रुपए लेकर समझौता कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...