वीरभद्र सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, दूसरी बार दी कोरोना को मात

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने दूसरी बार कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत में काफी सुधार है।

उनके शुगर और कुछ रूटीन के टेस्ट की रिपोर्ट पहले से बेहतर है। उनके पुत्र व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर वीरभद्र सिंह की फोटो शेयर कर उनकी सेहत में सुधार होने की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि मां भीमाकाली और आप सभी की दुआ से वीरभद्र सिंह की स्थिति में सुधार है। वह जल्द ही पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होंगे। वीरभद्र सिंह पिछले काफी दिनों से आईजीएमसी में दाखिल थे। वह इससे पहले भी कोरोना को मात दे चुके हैं।

उस समय उनका मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार हुआ था। 30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटे थे। इसके बाद उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसी शाम आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद से वह लगातार अस्‍पताल में भर्ती हैं।

विक्रमादित्‍य सिंह ने उनके समर्थकों से अपील की है कि वे अभी आइजीएमसी शिमला न आएं। अभी किसी को भी पूर्व मुख्‍यमंत्री से मिलने की इजाजत नहीं है। उन्‍होंने सभी शुभचिंतकों व समर्थकों का दुआ करने के लिए आभार जताया है।

वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति में अहम स्‍थान है। वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। उनकी पतनी प्रतिभा‍ सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।

2014 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह दूसरी बार शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...