वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा हो सकती हैं मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पत्‍नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं। उनके चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। अब हाईकमान इस पर अंतिम फैसला लेगा।

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पत्‍नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हो सकती हैं। उनके चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। अब हाईकमान इस पर अंतिम फैसला लेगा।

इस सीट से वह पहले भी दो बार चुनाव जीत चुकी हैं। प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम की चर्चा पिछले काफी दिनों से थी। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बीते रविवार को होलीलॉज जाकर प्रतिभा सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस मुलाकात का पूरा फीडबैक राजीव शुक्ला पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा।

सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के धड़े के लोगों ने अंदर खाते चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी मंडी से प्रतिभा सिंह को सबसे मजबूत दावेदार मान रही है। बैठक में चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की विधानसभा सीट भी खाली हुई है। प्रतिभा सिंह से इस सीट पर भी राय पूछी गई है

संगठन सूत्रों की माने तो कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में मंडी के कई नेताओं से बात की थी। इसमें युवा नेताओं से लेकर वरिष्ठ नेता से चुनाव का फीडबैक लिया गया था।

सभी की राय जानने के बाद ही राजीव शुक्ला होलीलॉज पहुंचे थे। सोमवार सुबह 11:30 बजे राजीव शुक्ला व सह प्रभारी संजय दत्त पार्टी कार्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे।

उपचुनाव से पहले होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने उप चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद ही प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...