ज्‍वालामुखी में सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्‍कार, बड़ी बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

--Advertisement--

Image

रीति रिवाजों को छोड़ आज एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और इस पल का साक्षी पूरा गांव बना। जिन्होंने नम आंखों से सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के जटलाहड़ के एक सैनिक की पश्चिम बंगाल में हृदयाघात से मौत हो गई|

ज्‍वालामुखी -शीतल शर्मा

पारंपरिक विधि विधान व रीति रिवाजों को छोड़ आज एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और इस पल का साक्षी पूरा गांव बना। जिन्होंने नम आंखों से सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के जटलाहड़ के एक सैनिक की पश्चिम बंगाल में हृदयाघात से मौत हो गई और सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जटलाहड़ फकलोह ज्वालामुखी में राजकीय सम्मान के साथ सैनिकों द्वारा पहुंचाया गया।

इस मौके पर प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर द्वारा सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव के प्रधान, उपप्रधान, सदस्य व अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जब सैनिक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पत्नी तो बेहोश हो गई। विधि विधान सहित राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया और सैनिकों व प्रशासन की ओर से श्मशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान हवाई फायर किए गए।

सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे गांव के लोग श्मशान घाट पहुंचे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 53 वर्षीय सैनिक नंद किशोर पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना में तैनात थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...