वीरभद्र ने चुनाव न लड़ने को व्यंग्य दिया करार,बोले गम्भीरता से न लें

--Advertisement--

Image

शिमला,व्युरो

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन के कुनिहार में आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात को हल्का फुल्का व्यंग्य करार दिया। कुछ देर पहले ही फेसबुक पर पोस्ट डाल उन्होंने कहा की इस तथ्य को गंभीरता से न लिया जाए जब तक माँ भीमाकाली चाहेंगी वह प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।उन्होंने फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि आज मीडिया ने मेरे चुनाव न लड़ने बारे हल्के फुल्के व्यंग्य को गम्भीरता से ले लिया। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लड़ना या न लड़ना भविष्य के गर्व में छिपा है।जो सक्रिय राजनीति में है उन्हें एक ना एक दिन रिटायरमेंट लेनी है यह एक सत्य हैं , परंतु कब लेनी हैं यह प्रदेश की जनता और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियाँ तय करेगी।

प्रदेश के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत प्यार और मान सम्मान दिया हैं और छह बार प्रदेश का मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त करवाया हैं , अतः राजनीति से सन्यास के विषय को में भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों पर छोड़ता हूँ। में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरे जोश के साथ लोगों के बीच आ जा रहा हूं।

इसलिए इस तथ्य को गंभीरता से ना लिया जाए, जब तक माँ भीमाकाली चाहेगी मैं प्रदेश की सेवा करता रहूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...