बिलासपुर, सुभाष चंदेल
नयना देवी मंदिर न्यास की बजट बैठक का आयोजन मंदिर न्यास आयुक्त जिलाधीश बिलासपुर रोहित जमबाल की अध्यक्षता में न्यास भवन मात्रिआंचल में संपन्न हुआ। इस बैठक में न्यास अध्यक्ष सुभाष गौतम मन्दिर अधिकारी हुस्न चंद तथा न्यास के सदस्य आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा ,सीता राम,नीलम शर्मा, राजेश चौधरी, ,कमला देवी ,विनोद कुमार ,चन्द्र प्रकाश,सुखदेव सहित मन्दिर के अधिकारी व कार्यालय अधिकारी भी उपस्थित थे !
बजट पेश करते हुए मन्दिर आयुक्त रोहित जम्वाल ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2021 में मंदिर न्यास के पास कुल अनुमानित बजट 91.38,53,588 रुपए है! उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभी तक न्यास के पास 67,25,0,988 करोड़ रूपए सुरक्षित है उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में न्यास को दानियों से 2,70,00000 करोड़ रूपए तथा मुख्य गल्ले से 14,00,00000 करोड़ रूपए मन्दिर की सम्पति दुकानों आदि के किराए से 37,42600 लाख रूपए, डिबेंचर पर अनुमानित ब्याज 3,40,00000 करोड़ रूपए अन्य रेवन्यू से 25,00000 रूपए मंदिर न्यास की दूकान से 1,71,10,000 करोड़ रूपए तथा विदेशी मुद्रा से अनुमानित 170,00,000 रखे गए है !
वर्ष 2021 में मंदिर न्यास प्रशासनिक कार्यों पर 1 करोड़ रूपए कर्मचारियों की सेलरी पर 5,65,40,000 करोड़ रूपए पुजारियों के शेयर पर 4 करोड़ रूपए नवरात्रों के आवश्यक प्रबंधों पर 1 करोड़ रूपए, लंगर पर 1,33,00,000, करोड़ रूपए मात्रिआंचल भवन पर 3 लाख रूपए मातृशरण भवन की मुरम्मत पर 3 लाख रूपए, गुफ्फा की मुरम्मत पर 2 लाख रूपए मंदिर न्यास द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 1,50,00,000 करोड़ रूपए संस्कृत कालेज पर 1,03,50,000 करोड़ रूपए तथा मदिर न्यास द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर 3,17,00,000 करोड़ रूपए मंदिर न्यास की दूकान पर 1,18,00,000 करोड़ रूपए खर्च करेगीं !
न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2021 में न्यास को कुल आमदन 24,13,52,000 करोड़ अनुमानित है जबकि न्यास वर्ष 2021 में 21,97,39,000 करोड़ खर्च करेगा ! बैठक में बताया गया कि वर्तमान में न्यास के 3 करोड़ के कार्य चले है तथा नये कार्यों पर न्यास 2021 में , 3 करोड़ 17 लाख खर्च करेगा! विकास कार्यो की चर्चा करते हुए न्यास आयुक्त ने बताया कि कि वर्ष 2021 में न्यास मन्दिर के सौन्दर्यकरण तथा मास्टर प्लान बनाने पर ध्यान देगा था आने वाले श्रधालुओं के सुविधा अनुसार हर कार्य को गति प्रदान करेगा ! इस प्रकार न्यास का आज नयना देवी में वर्ष 2021 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 29,करोड़ रूपए सर्वसम्मती पास कर दिया !
श्री जामवाल ने बताया कि गत वर्ष कोविद के चलते न्यास की इनकम में काफी गिरावट आई परन्तु आने वाले दिन अच्छे हो ऐसी इस बर्ष उम्मीद है ! सभी न्यासियों ने मन्दिर न्यास का अनुमानित बजट पास होने पर मेज थपथपाई ! न्यास आयुक्त तथा न्यास अध्यक्ष ने सभी न्यासियों को बधाई दी !