विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर टंडन क्लब में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन – एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

कांगड़ा, 7 मई – राजीव जस्वाल

8 मई का दिन पूरे विश्व में विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर टंडन क्लब में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा रक्तदान महादान है। किसी एक व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन मिलता है इसलिए पूरी तरह से स्वस्थ सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। एसडीएम कांगड़ा ने सभी लोगों से इस रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान देने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देवभूमि हिमाचल: ठोडा की ललकार, धनुष-बाण की टंकार, आज भी रगों में दौड़ रहा महाभारत काल का इतिहास

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल की घाटियों में जहां आधुनिकता ने पांव...

कक्षा के दौरान अचानक छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत राजकीय...