विशाल नैहरिया ने ताज़ा कीं कॉलेज की यादें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 23 अगस्त- राजीव जस्वाल

धर्मशाला  विधानसभा क्षेत्र  के विधायक विशाल नैहरिया ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य स्टॉफ के साथ आयोजित बैठक में महाविद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों एवं इसके भविष्य की योजनाओं को लेकर संवाद किया।इस अवसर पर भावुक होते हुए विशाल नैहरिया ने धर्मशाला महाविद्यालय से जुड़ी अपनी तमाम यादों को याद किया। गौरतलब है कि विशाल नैहरिया इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश एवं अन्य शिक्षकों एवं स्टॉफ ने उन्हें कॉलेज में चल रही तमाम गतिविधियों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के विकास से सम्बन्धी मांगें प्रस्तुत कीं।इस अवसर पर विधायक ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने के प्रयास किये जाने चाहिएं।

उन्होंने कहा कि युवा जितना अधिक सृजनात्मक कार्यों में अपनी शक्ति का सदुपयोग करेंगे उसी अनुपात में समाज, प्रदेश और देश की प्रगति में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तमाम सुविधाओं से सुसज्जित क्रीडा मैदान का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...