विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर की खुदकुशी

--Advertisement--

कमरे में दी जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन, मानसिक रूप से थी बीमार

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत वैली में महिला ने मायके में घर के कमरे में फं दा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान डोली पत्नी हरिविलास वासी मोहल्ला रामगढ़ शहर चंबा के तौर पर की गई है, जोकि मानसिक तौर से परेशान बताई गई है।

पुलिस ने बुधवार को शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल महिला के आत्मघाती कदम उठाने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार डोली पिछले काफी समय से अपने मायके चुहाड़ी गांव में रह रही थी। बुधवार सवेरे डोली के माता- पिता खेतों में काम करने गए हुए थे। डोली ने पारिवारिक सदस्यों की गैर मौजूदगी में घर के कमरे में फंदा लगा लिया। माता- पिता ने घर लौटने पर डोली के कमरे का दरवाजा बंद पाया। इस पर माता- पिता का माथा ठनका। पिता ने कमरे में छोटे रास्ते से प्रवेश पाने पर डोली को फंदे पर लटका पाया।

माता- पिता के चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने कमरे का निरीक्षण करने के साथ कागजी औपचारिकताएं निपटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी के बोल

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...