विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान, दामाद पर शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट के बल्ह परनोह में महिला ने फंदा लगा कर जान दे दी। मायके पक्ष ने दामाद पर उनकी बेटी को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपित अजय कुमार को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। टिककर निवासी 54 वर्षीय दौलत राम ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गाहर के परनोह निवासी अजय कुमार से की थी।

शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन थोड़े समय के बाद अजय कुमार और उसके स्वजन बेटी को और दहेज लाने के लिए मानसिक व शारिरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। उनकी बेटी कुछ समय तक उनकी प्रताडऩा सहन करती रही लेकिन जब उसकी सहनशक्ति जवाब दे गई तब उसने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने में उसके दामाद अजय कुमार जिम्मेवार है। डीएसपी चंद्रपाल ङ्क्षसह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क  ्बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल...

बच्चों ने विज्ञान गतिविधियों में लिया भाग

शाहपुर - नितिश पठानियां  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र एटीसी, शाहपुर में...

मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को समर्पित

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर...