विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर लगाया दहेज़ प्रताडऩा का आरोप

--Advertisement--

विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर लगाया दहेज़ प्रताडऩा का आरोप।

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल अंब के तहत प्रताप नगर की एक विवाहिता ने पति सहित अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज़ प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत में आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंब कस्बे के प्रताप नगर की एक विवाहिता ने पुलिस थाना में दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2021 में उसकी उसकी शादी परमजीत सिंह निवासी सराई तहसील नादौन के साथ हुई थी। शादी के बाद उनका एक बेटा भी है।

आरोप है कि शादी के करीब दो माह के बाद ही उसकी सास व ननद दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपों की क्रूरता से तंग होकर उसकी मां उसे गत एक जून को यहां मायके ले आई।

आरोपित लोग उसे फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकियां देते हैं। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...