विप्लव ठाकुर बोली, समूचे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करना ही स्व राजा वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा 

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिता तुल्य थे। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वटवृक्ष की तरह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा कर अपनी राजनीतिक छाया में रखकर था। उक्त उद्गार प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि समारोह पर कहे।

पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करके समूचे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करके दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि देनी होगी।

उन्होंने कहा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भी कम नहीं आँका जा सकता है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राजनीति के प्रेरणा स्रोत बताते हुए पूर्व कांग्रेस सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी उनके राजनीतिक आदर्शों को अमूल्य धरोहर मानती है।

उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता के दुखों को सुनने वाले राजनीतिक मसीहा के स्वर्गवास होने से पूरे प्रदेश गमगीन माहौल बना हुआ है। विप्लव ठाकुर ने कहा की वीरभद्र सिंह का वियोग को प्रदेश कांग्रेस पार्टी में कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।

श्रदांजलि समारोह में गायत्री मन्त्र का उच्चारण व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर जिला काँगड़ा प्रवक्ता सपन सूद,पूर्व विधायक योगराज,ब्लाक कांगेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, पूर्व सासंद विप्लव ठाकुर ने बादल फटने से जिला काँगड़ा में हुए जानमाल पर भी दुख जताया।

उन्होंने कहा की प्राकृतिक आपदा की भयंकर तबाही से प्रभावित पीड़ित परिवारों के प्रति कांग्रेस पार्टी सहानुभूति रखती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...