विधायक नीरज नैय्यर ने राजकीय महाविद्यालय चंबा के मेधावी नवाजे

--Advertisement--

Image

गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा, कहा, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण

चंबा 11 मार्च – भूषण गुरुंग

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार होता है। यह विचार उन्होंने आज शनिवार को राजकीय महाविद्यालय चंबा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने में गुणात्मक शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्कार, मूल्य और नैतिकता शिक्षा के मूल घटक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जि़म्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।

नीरज नैय्यर ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक तथा अविभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां अपनी मेहनत के दम पर अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही हैं और देश तथा प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे लग्न, ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें तथा बच्चों में मेहनत, अनुशासन और विश्वास की भावना पैदा करें ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होेंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने छात्रों से कहा कि महाविद्यालय में उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए प्रवेश लिया है उसे प्रतिदिन स्मरण कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझते हुए पूरे अनुशासन के साथ इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का भी आह्वान किया।

इस दौरान उन्होेंने मुख्यामंत्री सुखाश्रय योजना,राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल व विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने का जिक्र भी अपने संबोधन में किया। विधायक ने कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 21 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रिंसिपल द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्या डाॅ शिवदयाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर,कॉलेज के प्रिन्सिपल डाॅ शिवदयाल शर्मा, व्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह सहित कॉलेज के प्राध्यापक व स्टाफ, बच्चों के अभिवावक, स्थानीय गण्यमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...