विधायक दल की बैठक में नहीं बनी सीएम के चेहरे पर सहमति, हाईकमान लेगा फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता पर काबिज होने पर नए सीएम को लेकर घमासान जारी है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं के बीच सीएम की कुर्सी के लिए जंग चल रही है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित 40 विधायकों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों की शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री तय करने का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया गया है।

नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दल ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे से 9:35 बजे तक शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई सीएलपी की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

हाईकमान की ओर से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई है। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों की राय जानी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहीं। विधायक दल की बैठक में सीएम के चेहरों पर चर्चा हुई, लेकिन एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई।

ऐसे में कांग्रेस की परंपरा के मुताबिक विधायक दल का नेता चुनने का फैसला कांग्रेस आलाकमान के ऊपर छोड़ दिया गया। इस संबंध में एक लाइन का प्रस्ताव लेकर पर्यवेक्षक अब दिल्ली लौटेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली से कभी भी हिमाचल के नए सीएम के नाम की घोषणा की जा सकती है।

माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जिन प्रमुख नामों के बीच फैसला कर सकता है, उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए कोई चौंकाने वाला नाम भी उभर कर सामने आ सकता है। सीएम तय करने से पहले आलाकमान क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...