विधायक जे आर कटवाल ने सिद्धफाट जंगल में 72वें वन महोत्सव का शुभारम्भ किया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

वन महोत्सव एक ऐसा पर्व है जो हमें पौधारोपण और वनों के प्रति जागरूक करता है। वन महोत्सव मनाने का प्रमुख उद्देश्य यही है कि आम व्यक्ति पेडों के महत्व को समय रहते समझ जाए और अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

यह बात जीत राम कटवाल विधानसभा क्षेत्र झंडुता के विधायक ने सिद्धफाट जंगल ग्राम पंचायत समोह में आयोजित उपमंडल स्तरीय 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने अर्जुन का पौधा रोपित किया। सीपीडी जाईका प्रोजेक्ट नागेश गुलेरिया ने आंवला के पौधे का पौधरोपण किया।

विधायक ने बताया की झंडूता वन परिक्षेत्र के अधीन विभिन्न योजनाओं के तहत 56 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें फलदार तथा औषधीय पौधे रोपित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि जैसे हमारे पूर्वजों ने पेड़ पौधे लगाए हुए थे उसी तर्ज पर हमें भी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए जिसमें वायुमण्डल में शुद्ध वायु को उपलब्धता ज्यादा से ज्यादा हो। पेड़ों का हमारे जीवन में अत्याधिक महत्व है।

उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से आहवान किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा उदेश्य नहीं होना चाहिए अपितु पौधों का संरक्षण व सम्बर्धन करना भी हमारा कर्तव्य है। जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की है।

इस अवसर पर इस भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल, वन मंडल अधिकारी अवनी राय भूषण, सहायक आरण्यपाल प्रदीप चैहान, एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा, आरओ वन विभाग अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सीता देवी, अनिल कुमार उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...