विधायक के एल ठाकुर ने पुली का उद्घाटन करते हुए कहा जल्द होगा बची हुई समस्यों का समाधान

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

आज ग्राम पंचायत रतवाडी के गांव कोठी में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने आज 3.50 लाख रुपए की लागत से बनाई गई पुली का उद्घाटन किया और उन्होनें बताया कि जनता की यह बहुत पुरानी और बहुत बड़ी समस्या का समांधान कर दिया गया और पुली बना कर जनता को सौगात दी ।

ठाकुर ने बताया कि इस पुली के बनने से जनता को बहुत लाभ होगा । पहले जनता को बरसात के समय में बहुत दिक्त का सामना करना पड़ता था। अब इस रोड पर पक्की पुलि को बना दिया गया है और गांव की बची हुई गलियों को भी पक्का कर दिया जायगा और ठाकुर ने बताया कि पुरी पंचायत के हर आवास में पानी , बिजली और सड़कों की बची हुई समस्यों का समाधान भी कर दिया जायेगा।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरक्षण किया और जिन जिन विकास कार्यों को करने के लिए धन राशी दी गई है उनके कार्यों को भी जल्दी से जल्दी शुरू करवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया।

उन्होंने बताया कि पंचायत में चले हुए विकास कार्यों और बचे हुए कार्य भी जल्दी से जल्दी करवा दिए जाएंगे और उनका कार्य जल्दी पूरा कर दिया जाएगा । जिससे कि जनता को बहुत लाभ होगा और जनता को कोई समस्या का सामना ना करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया और जनता ने पुली को बनाने के लिए ठाकुर का तह दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाएगा।

के एल ठाकुर ने कहा की इन कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इनके कुछ कार्यों को शुरू करवा दिया गया है । बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी शुरु करवा दिया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।

इस मौके पर ग्राम पंचायत रतवाडी की प्रधान पूजा देवी उप प्रधान देवी सिंह , वार्ड पंच जगत राम, बबली देवी, सीमा देवी, सूबेदार प्रेम चन्द , रत्न लाल , प्रेम चन्द, सुमन देवी, जय पाल, धर्मपाल, राम किशन लंबरदार , राम चंद, क्रमचंद, रविंदरकुमार , नारायण चंदेल, रामआसरा,विद्या देवी, कमला देवी, रिशमा देवी, माड़ो देवी कृष्णा देवी,व अन्य गांव वासी व गन मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...