शाहपुर – नितिश पठानियां
विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिवरात्रि के अबसर पर लगें सिहुवा, चम्बी, धनोटू, ठारू, मेटी, सुधेड़, कल्याडा में लगे भंडारों में जा कर हाजरी लगाईं।
पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में धार्मिक आस्था के कारण जगह जगह में भंडारों का आयोजन किया है। जिससे आपस मे भाई चारे के संकेत दर्शाता है।
सुधेड़ में धार की स्थानीय जनता ने विधायक का तहदिल से धन्यवाद करते हुए विधायक ने कहा कि धार सुधेड़ की जनता को 1947 के बाद विधायक केवल सिंह पठानिया के विधायक बनने के बाद आज के दिन आजादी मिली है।
उनका कहना था की विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों एवं आशीर्वाद से नमेला सुधेड़ मैदान से धार सड़क को बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवा कर सड़क बनाने को मंजूरी दी है।
विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता ने मुझ पर विश्वास करके मुझे अपना सेवक चुना है। तो मैं अब जनता की आशाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रहा हुं। जिससे हर बर्ग की जनता के कार्यो को पूरा किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर बरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, सीएमओ डॉक्टर सूशील शर्मा, सुनील कुमार जरयाल, सुनीता ठाकुर, मदन ठाकुर, रणदीप राणा, विक्रम चम्बयाल, विशाल जम्वाल, सुनील बलोरिया, सूशील उप प्रधान, रजिंदर वालिया, सुमन कुमार आदि गणमान्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।

