विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन द्वारा बयानबाजी पर ज्वाली भाजपा लाल, चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन द्वारा बयानबाजी करने पर ज्वाली भाजपा लाल हो गई है तथा ज्वाली भाजपा ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चेयरमैन ने वार्ड नं-8 के अधीन हनुमान मंदिर से रविदास मंदिर को जाने वाली गली के रूके पड़े निर्माणकार्य को लेकर बयानवाजी करते हुए विधायक अर्जुन सिंह को जिम्मेवार ठहराया है। ज्वाली मंडल मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी, नगर पंचायत पार्षद एडवोकेट तिलक रपोत्रा, पार्षद मीनू बाला व पार्षद सुषमा परमार ने भाजपा कार्यालय ज्वाली में कहा कि जवाली के चेयरमैन द्वारा नगर पंचायत में करोड़ों का बजट होने के बाद अपने कार्यकाल में न तो विकास करवा पाए और न ही नगर पंचायत का कार्यालय बनवा पाए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में अगर विकास होता है तो चेयरमैन इसका श्रेय स्वयं को देते हैं और अगर कोई कार्य न हो तो विधायक को जिम्मेवार ठहराया जाता है। ज्वाली भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी, नगर पंचायत पार्षद एडवोकेट तिलक रपोत्रा, पार्षद मीनू बाला व पार्षद सुषमा परमार ने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने मिलकर जेई को ट्रांसफर करवा दिया और अब किसी जेई की नियुक्ति नहीं करवा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली में बिना जेई के विकासकार्य कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि शक्तियों की जानकारी न होने के कारण चेयरमैन ने जेई को रिलीव कर दिया जिससे वह जनता में हंसी का पात्र बन गए।

ज्वाली मंडल मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैप्पी, नगर पंचायत पार्षद एडवोकेट तिलक रपोत्रा, पार्षद मीनू बाला व पार्षद सुषमा परमार ने कहा कि विधायक अर्जुन सिंह ने अनारक्षित होने के बावजूद ही एससी से संबंधित महिला को नगर पंचायत का चेयरमैन बनाया था तो फिर विधायक कैसे एससी विरोधी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चेयरमैन अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन अनाप-शनाप बयानवाजी करने की बजाए नगर पंचायत के विकासकार्यों की तरफ ध्यान दें ताकि जनता का भला हो सके।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजवा, मंडल कोषाध्यक्ष वरिंदर गुलेरिया, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, महेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...